Sunday, June 11, 2023

उत्तराखंड मे देवी अहिल्याबाई होलकर का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

उत्तराखंड मे देवी अहिल्याबाई होलकर का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

पवन कुमार पाल हरिद्वार (उत्तराखंड)

पुण्यश्लोक धनगरवंशीय देवी अहिल्याबाई होलकर का जन्मोत्सव ग्राम मोहनपुरा रुड़की में बड़े धूमधाम से मनाया गया । इस कार्यक्रम का शुभारम्भ लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी के श्री चरणों में पुष्प अर्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।  कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि शोभाराम प्रजापति जिलाध्यक्ष भाजपा रुड़की के द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर द्वार का उदघाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नकली राम धनगर एवं संचालन पंकज धनगरने की। 

सुधारानी धनगरने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन परिचय को संक्षिप्त में बताया और समाज के वरिष्ठ जनोंने जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति के माध्यम से समाज को वंचित धनगर संवैधानिक अधिकार सरकार द्वारा दिलाने का आग्रह किया, जिसमे जिलाध्यक्ष द्वारा समाज को आश्वस्त किया गया कि मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर समाज की अगुवाई में गहनता से चर्चा की जायेगी। कार्यक्रम में आल इंडिया धनगर समाज महासंघ उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट ब्रहमपाल सिंह धनगर, जिलाध्यक्ष पवन पाल धनगर, प्रदेश महासचिव अनिल धनगर, आदिने अपने विचार प्रस्तुत किये। 

इस अवसर पर ऑल इण्डिया धनगर समाज महासंघ उत्तराखण्ड के संरक्षक जयसिंह धनगर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तेलूराम धनगर, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट ब्रह्मपाल सिंह धनगर, प्रदेश महासचिव अनिल धनगर, सुनिल धनगर, प्रवीण धनगर, प्रदीप पाल धनगर, गजराज सिंह धनगर, जसवीर धनगर, पार्षद मंयक पाल धनगर, रंजन धनगर प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ उत्तराखण्ड, जोनी धनगर, नितिन धनगर, अंकित, रोहित, हेमन्त धनगर, विकास कुमार, चन्दन धनगर, आकाश धनगर, मांगेराम धनगर सहित समाज के सैकडो गणमान्य लोग मौजुद थे 

  • 🚩



No comments:

Post a Comment

चागंले संस्कार टिकविण्यासाठी वाचन संस्कृतीची गरज : डॉ. शंकर स्वामी वडेपुरीकर

चागंले संस्कार टिकविण्यासाठी वाचन संस्कृतीची गरज : डॉ. शंकर स्वामी वडेपुरीकर ‌पु.अहिल्यादेवी वाचनालयात " वाचन संकल्प महाराष्ट्राचा...