Saturday, July 11, 2020

धनगर समाज के लिए आहिल्याबाई के नाम पर आवास योजना

धनगर समाज के लिए आहिल्याबाई के नाम पर आवास योजना



राज्य में घुमंतू जनजाति क प्रवर्ग के धनगर समाज के लिए आवास बनाने की योजना को अहिल्यादेवी होलकर आवास योजना नाम दिया गया है। गुरुवार को राज्य के अन्य पिछड़ा बहुजन कल्याण विकास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने यह जानकारी दी। वडेट्टीवार ने कहा कि अहिल्यादेवी लोकप्रिय, उदार, मेहनती, सुधारवादी, कुशल और न्यायप्रिय शासक थीं। उन्होंने घाट, कुएं, मंदिर और धर्मशालाओं का निर्माण किया। सर्वधर्म समभाव के सौहार्द को कायम रखते हुए महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने वस्त्रोद्योग, कुटीर उद्योग को गति देने का काम किया। इसलिए सरकार ने आवास योजना को उनका नाम देने का फैसला किया है।

No comments:

Post a Comment

स्वबळावर ताकदीने महानगरपालिका निवडणुक लढवण्यासाठी राष्ट्रीय समाज पक्षाची मोर्चेबांधणी

स्वबळावर ताकदीने महानगरपालिका निवडणुक लढवण्यासाठी राष्ट्रीय समाज पक्षाची मोर्चेबांधणी  मुंबई (७/१०/२५) : स्वबळावर ताकदीने महानगरपालिका निवडण...